छत्तीसगढ़

नाम वापस लेने वाले कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से नकारा

कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव में कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 के कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए हरीश उर्फ़ विक्की ने अपना नाम वापस ले लिया। कांग्रेस पार्टी ने उनकी नाम वापसी को लेकर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब हरीश उर्फ़ विक्की ने इस पर अपनी सफाई दी है।

वीडियो के माध्यम से बयान जारी कर हरीश उर्फ़ विक्की ने कहा है कि, किसी तरह का दबाव नहीं था। टिकट देने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का नहीं मिल रहा था साथ, दो कार्यकर्त्ताओं के साथ ही घूम रहा था। श्री हरीश ने ये भी कहा कि, निर्वाचित हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन द्वारा विकास कार्यों से प्रभावित होकर नाम वापसी लिया है।उन्होंने कहा कि, कांग्रेस डूबती नाव है।

विधानसभा, लोकसभा चुनाव में कोरबा शहर से करारी हार के बाद अब निकाय चुनाव में भी हार देखते हुए कार्यकर्ता पूरी तरह से हताशा में चले गए हैं। इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ता मैदान छोड़ कर भाग रहे हैं। कांग्रेस से अपना ही घऱ नहीं संभल रहा है।

बता दें कि मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश भाजपा के द्वारा की जा रही है। वह आगे भी इस प्रकार की कोशिश कर सकती है।

कांग्रेस के कोहड़िया वार्ड अध्यक्ष हरनारायण राठौर ने साफ तौर पर कहा कि नरेंद्र देवांगन की धमकी से डर कर कांग्रेस प्रत्याशी को मैदान से हटना पड़ा है। वह बुरी तरह से भयभीत है. वह अपने घर पर नहीं है और ना ही उससे संपर्क हो पा रहा है।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button