छत्तीसगढ़

महापौर का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कलेक्टर का कॉल डिटेल हो सार्वजनिक

रायपुर। धमतरी नगर निगम के कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने के बाद सियासी पारा गरम है। कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रायपुर कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर साजिश पूर्ण तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रद्द करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। अब छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की हत्या हुई है। स्थानीय नगर निकाय चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव रोकने के लिए रोक रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि, विजय गोलछा का नामांकन षडयंत्र पूर्वक रद्द किया गया है। धमतरी कलेक्टर को निर्देश दिया था, महापौर प्रत्याशी के नामांकन रद्द कर दिया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि, बाकायदा निगम से NOC भी लिया था। कांग्रेस ने मांग की है कि कलेक्टर का कॉल डिटेल सार्वजनिक करना चाहिए। गोलछा नगर निगम नहीं बल्कि PWD के सिंगल विंडो ठेकेदार है। सरकारी कर्मचारी एजेंट की तरह काम कर रहा है। ऐसे अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कई तरीके के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button