रुंगटा पब्लिक स्कूल का CBSE 10वीं रिजल्ट 100% रहा, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
कशिश खान 97.2% के साथ टॉपर, आयुष चक्रवर्ती ने A.I. में 100/100 अंक हासिल किए

रुंगटा पब्लिक स्कूल का CBSE 10वीं रिजल्ट 100% रहा, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

रुंगटा पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है कि कक्षा दसवीं (सीबीएसई) बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत
एवं अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च शैक्षणिक मानकों को स्थापित किया है।
इस वर्ष कशिश खान (97.2%), पलक अग्रवाल (96.8%), आयुष चक्रवर्ती (94.6%), शुभ भूतरा (93.4%), स्वास्तिक साहू (92.2%), एस. के. आफाम (91.6%), खुशी सिंगल (91%) एवं आस्था साहू (90.2%) ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के छात्र आयुष चक्रवर्ती ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एक उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।

साथ ही, कक्षा दसवीं के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी, हिन्दी, विज्ञान,गणित, सामाजिक विज्ञान एवं इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी जैसे विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समग्र रूप से विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत प्रभावशाली रहा, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की।

एसआरजीआई के अध्यक्ष श्री संजय रुंगटा जी ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का फल है।”
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीप्ति सिंह ने भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की।


रुंगटा पब्लिक स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध रहा है। इस वर्ष का यह उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुआ है।



