छत्तीसगढ़रायपुर

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर किया पलटवार

उप चुनाव में भाजपा का साधारण सा कार्यकर्ता जीतकर आएगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में योजनाओं के नाम बदले जाने को लेकर जमकर सियासत हो रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साय सरकार को नेम चेंजर सरकार कहा है। उनके इस बयान पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने पांच सालों तक सिंगल काम नहीं किया, जिसका नामकरण कर सकें। इन्होंने गौठान बनाने के नाम पर चारा घोटाले से बड़ा घोटाला किया, जो कि, जनता के बीच आ चुका है। इसलिए अपने वक्तव्य से सुर्खियां बटोरने की कोशिश रहे हैं। राज्य बनने के बाद सबसे ज्यादा घोटाले पिछले 5 सालों में हुए हैं।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का पन्ना पलट लें और देखें कि, गौठान की क्या हालत थी? इन्होने प्रदेश के पंचायत को पार्टी के लिए चारागाह बना दिया था। आज भी सरपंच दुखी हैं कि, पैसा कहां गया। करोड़ों अरबों रुपये राजीव मितान क्लब के नाम पर खर्च करके चले गये। खेल का बढ़ावा तो नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने अपनी जेब ज़रूर भर ली है। इसका जीता जागता उदाहरण मैंने विधानसभा में दिया हैं। दक्षिण विधानसभा में उप चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पर तंज कसते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि, भाजपा जहां चुनाव लड़ेगी, वहां विजय प्राप्त करेगी। अभी हमारा हर बूथ और घर- घर तिरंगा कार्यक्रम होने वाला हैं। 11 से 15 अगस्त तक घर- घर तक जाकर जनता को जागरूक किया जाएगा। कांग्रेस कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार लें। लेकिन भाजपा का साधारण सा कार्यकर्ता जीतकर आएगा।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button