दुर्ग-भिलाईभिलाई

दरगाह में चादरपोसी

भिलाई-3 स्थित हजरत सैय्यद बाबा की दरगाह में विशेष दुआ और चादरपोशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भिलाई-3 –  केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भिलाई-3 स्थित हजरत सैय्यद बाबा की दरगाह में विशेष दुआ और चादरपोशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने दरगाह पहुंचकर मजार पर चादर और फूल पेश किए तथा देश, प्रदेश और समाज की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू खान ने किया। उनके साथ मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने हजरत सैय्यद बाबा की मजार पर अकीदत के फूल चढ़ाकर केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर खुशी जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य तथा निरंतर सफलता की कामना की।इस अवसर पर मिठाइयां बांटकर भी खुशी का इजहार किया गया। राजू खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के तीसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि मोदी ने लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के दिनों का रिकॉर्ड भी पार कर लिया है।वहीं राजू खान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के हित में केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने तीन तलाक कानून को मुस्लिम महिलाओं के लिए राहत देने वाला कदम बताया। साथ ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और वक्फ बोर्ड से जुड़े संशोधन को भी ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति के लिए दरगाह में विशेष दुआ की गई।

 

Related Articles

Back to top button