दुर्ग-भिलाई

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

सांसद/विधायक, वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय नागरिक वृक्षारोपण में हिस्सा लेंगे

भिलाई/जिला — विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण को बढ़ावा देना तथा समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी, राष्ट्रीय /प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, राष्ट्रीय/प्रदेश मोर्चो/प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य गण,सांसद दुर्ग , विधायक, पूर्व सांसद/विधायक जिला अध्यक्ष, निगम / पालिका के महापौर/अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी व कार्यकारिणी, जिला मोर्चा/प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/संयोजक सहित समस्त वरिष्ठ, कनिष्ठ,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं। यह आयोजन प्रदर्शनी परिसर स्थित गार्डन में प्रातः 9:30 बजे से प्रारंभ होगा।

इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया जाएगा। नकार्यक्रम के प्रभारी चन्ना केशवलु ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पर्यावरण प्रेमी है और ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दो को अंतर्राष्ट्रीय स्तर उठाते रहे है ।इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुई भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई का प्रयास “एक पेड़ माँ के नाम” जैसी प्रेरणादायी पहल को आगे बढ़ाते हुए हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

कार्यक्रम प्रियदर्शनी परिसर सोसायटी के निवासरत आम नागरिकों से भी अपील की जाएगी कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में योगदान दें।

 

— जारीकर्ता

अमित पाहुजा मीडिया भारतीय जनता पार्टी

जिला भिलाई

Related Articles

Back to top button