दुर्ग-भिलाईभिलाई

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने किया हवन-पूजन

वृक्षारोपण एवं विशेष जनसंपर्क

भिलाई/नारधा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, युवा शक्ति, नारी शक्ति, स्वास्थ्य, किसान सम्मान, मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण, विकास एवं विरासत के संरक्षण, राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान तथा भाजपा जिला भिलाई के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल जी के नेतृत्व में महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 भिलाई एवं रुक्खड़ नाथ मंदिर नारधा में विधि-विधान से हवन-पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद श्री बघेल द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा समाज के प्रबुद्धजनों से विशेष जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा जी, भाजपा जिला भिलाई प्रभारी श्री रामजी भारती जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी, अभियान के जिला प्रभारी श्री चन्ना केशवलु जी, विशेष जनसंपर्क अभियान के जिला प्रभारी श्री प्रेम लाल साहू जी, रुक्खड़ नाथ मंदिर नारधा के पूजा प्रभारी श्री रविशंकर सिंह जी, वीरेंद्र साहू,दया सिंह,मनीष पांडेय अभियान के जिला सह प्रभारी श्री विनोद सिंह जी तथा जिला कार्यालय प्रभारी श्री योगेंद्र सिंह जी, मीडिया प्रभारी अमित पाहुजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जन कल्याण की नई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह कालखंड केवल सरकार की उपलब्धियां का नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक संकल्प और विश्वास की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अंत्योदय के मंत्र को आत्मसात करते हुए गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक, मध्यम वर्ग और वंचित समाज के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की है । जन–धन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मन निधि, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने करोड़ो लोगो के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

इस अवसर पर श्री बघेल ने कहा कि आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बन चुका है देश की सीमाएं सुरक्षित है आधारभूत संरचनाओं का विकास हुआ है और भारत वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर–घर तक पहुंचाने वाला तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास यात्रा से जोड़ने का कार्य करें ।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की समृद्धि जन कल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति हेतु प्रार्थना तथा भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।

इस अवसर पर विजेंद्र सिंह,योगेंद्र सिंह, विजय सिंह,,प्रमोद सिंह, डॉ प्रदीप चौधरी, दिनेश सिंह,बॉबी सिंह,रवि कश्यप,पद्मनाभन बी,गोल्डी सोनी,रंजीकांत,सबिता नाहक आदि अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button