विविध ख़बरें

खदान में ड्यूटी पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने खुद को मारी गोली

कोरबा। कोरबा जिले के कुसमुंडा खदान में ड्यूटी पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने खुद पर राइफल चलाकर अपनी जान दे दी। जवान आजाद सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक गोली लगने के बाद जवान ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद खदान में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार कुसमुंडा खदान परिसर में 29 नंबर कोल स्टॉक में तैनात त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवान आजाद सिंह ने खुद को अपने बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक लगातार 10 गोली जवान को लगी है, उसके बाद उसके शव के ऊपर बंदूक टिका हुआ है और कोई भी बंदूक को निकालने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। फिलहाल घटना की सूचना एसईसीएल के उच्च अधिकारियों को दी गई है। कुसमुंडा पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। इस घटना के बाद से खदान में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर बड़ी भीड़ जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल जांच उपरांत ही पूरी घटना की स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी कि जवान ने किन परिस्थितियों में इतना घातक आत्मघाती खत्म उठाया है।

कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और जांच कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button