बलरामपुर

धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने वाला पास्टर गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुआ में धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने वाले पास्टर रंजीत बड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पास्टर द्वारा धर्म परिवर्तन पर बच्चों को बेहतर शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य के साथ ही धन संपत्ति की कमी नहीं होने का झांसा दिया जाता था। गांव वालों को लगातार वह धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था। गांव के एक व्यक्ति को उसने इतना प्रभावित किया कि वह व्यक्ति धर्म परिवर्तन के लिए पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला की शिकायत और जांच के बाद आरोपी पास्टर को धारा 299 बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम के तहत कार्रवाई कर पास्टर को गिरफ्तार कर लिया।

राजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक भारद्वाज सिंह ने बताया कि लडुआ निवासी मती गोंड नामक महिला ने पास्टर रंजीत बड़ा के विरुद्ध लिखित शिकायत की थी। लडुआ गांव में तीन-चार वर्ष पूर्व से पास्टर रंजीत (मूल निवास झिंगाडाड करजी ) इसके गांव में जमीन खरीद कर घर बनाकर रहता है। घर को उसने अस्थाई चर्च बना लिया गया है। पास्टर द्वारा गांव में लगातार ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा है। गांव के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने पर कोई बीमारी नही होने, धन संपत्ति की कमी नहीं होने तथा बच्चों के स्वस्थ्य रहने का प्रलोभन देकर धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। गांव के कई लोग उसकी बातों में आ गए हैं। उसके घर पर प्रार्थना करने के लिये हर सप्ताह रविवार को जाते हैं। रंजीत बडा बोलते रहता है कि गांव में चर्च बनाउगां तथा धर्म बदलने के लिये झूठी बात को गांव में फैलाता है। रंजीत बडा झाड़ फूंक करने के बहाने भी लोगों को अपने घर बुलाता है कभी – कभी रात में मांदर बजाकर चिल्लाता है। जो भी व्यक्ति उसके घर जाता है उसे मत बदलने का प्रलोभन देता है। जिससे गांव के कई परिवार परेशान हैं। जब गांव के लोगों के द्वारा उसको समझाने का प्रयास किया गया तो वह झगड़ा पर उतारू हो जाता है। गांव वालों को वह प्रलोभन देता है कि वह ईसा मसीह का पूजा करता है जिससे उसके घर में किसी की तबीयत खराब नही होती तथा धन रूपये की कमी नहीं होती है। महिला का पति भी पास्टर रंजीत बड़ा के बातों में आकर उसके घर आना – जाना करता है। महिला का कहना है कि उसके पति को आरोपी पास्टर ने अपने प्रभाव में ले लिया है। वह लगातार धर्म बदलने की बात बोलता है और ऐसा नहीं करने पर परिवार को छोड़ देने की धमकी भी देता है। महिला का कहना था कि पास्टर रंजीत , उसके धर्म को नीचा दिखाने के आशय से धार्मिक भावनाओं को आहत व अपमानित करता है। और लगातार आहत व अपमानित करते आ रहा है। जिससे गांव के लोग काफी दुःखी और अपमानित महसूस कर रहे हैं। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पास्टर के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया था। अपराध पंजीकृत होने के बाद से पास्टर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगी हुई थी। आखिरकार पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button