कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलिकॉप्टर से शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा

हम सौभाग्यशाली हैं कि आज हमने भोरमदेव बाबा की पूजा और जलाभिषेक किया

कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामवार को कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने आज भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा साथ रहे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, आज सावन का तीसरा सोमवार है और हम सौभाग्यशाली हैं कि आज हमने भोरमदेव बाबा की पूजा और जलाभिषेक किया। हमने प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ आज हमने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की है।

Related Articles

Back to top button