विविध ख़बरें

बुजुर्ग महिला कटे पेड़ की डंगाल को लेकर पहुंची थाने

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल की महिलाएं पर्यावरण और पेड़ों को बचाने की दिशा में कितनी चिंतनशील हैं, इसकी बानगी आज पेंड्रा में देखने को मिली। दरअसल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक अनोखा नजारा दिखा। एक बुजुर्ग महिला कटे पेड़ की डगाल को लेकर यहां शिकायत करने थाने पहुंची। वहां पेड़ की डाल को लेकर वह थाना परिसर में घूमती रही।

ग्राम आमाडांड की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला इतवारिया बाई गुरुवार को पेंड्रा थाना पहुंची। वह अफसरों से मिलने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसने बताया कि, उसने अपने कब्जे की भूमि पर पेड़ लगाई थी। पेंड्रा के रहने वाले नितिन साहू और नीरज साहू ने उसके पेड़ों को कटवा दिया। इसके बाद बेहद नाराज बुजुर्ग महिला पेड़ की डाल को अपने सीने से लगाकर थाने परिसर में घूमती रही।

महिला ने बताया कि, 12 सालों से बेटे की तरह इस पेड़ का पालन कर रही थी। इसे काट दिया गया, जिससे मैं बहुत दुखी हूं। पेड़ काटने वालों के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button