रूंगटा कार्निवाल 2026 का आगाज़, मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रहे उपस्थित
सिंगर ताबिश पाशा ने युवाओं के बीच बिखेरा जलवा

संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भिलाई में 5 फरवरी से तीन दिवसीय कार्निवल का आगाज़ हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री अरुण साव, महापौर दुर्ग श्रीमती अलका बाघमार एवम जिला अध्यक्ष बीजेपी श्री पुरषोत्तम देवांगन उपस्थित थे

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने कहा इस शरीर में भगवान ने इतनी ताकत एवम क्षमता दी है कि शरीर को हम जैसा चाहे वैसा बना सकते हैं। यही वह शरीर जो अभ्यास के द्वारा मोम कि तरह मुद जाता एवम फौलाद कि तरह मजबूत हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमें असफलता से निराश नहीं होना चाहिए एवम तनाव नहीं लेना चाहिए। हमें डॉ अब्दुल कलम आज़ाद से प्रेरणा लेनी चाहिए की कैसे एक छोटी नौकरी नहीं मिलने पर भी वे निराश नहीं हुए और उन्होंने बहुत मेहनत की और बाद में उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जाना गया और फिर वे भारत के राष्ट्रपति बने। श्री अरुण साव जी ने कहा के दुनिया में वही आदमी सफल हो सकता हैं जिसके चेहरे पे उत्साह, प्रसन्ता, हौसला एवम ऊर्जा हो। कोई दुखी एवम निराश व्यक्ति जीवन में सफलता नहीं पा सकता।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने कार्निवाल 2026 के विभिन प्रतियोगिताओं के विजेता स्टूडेंट्स को ट्रॉफी, मेडल्स एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सिंगर ताबिश पाशा एवम उनके बैंड ने अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस से माहौल को यादगार बना दिया। हजारों की संख्या में जुटे छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में ताबिश पाशा ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने पेश किए। स्टूडेंट्स मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर गानों का लुत्फ उठाते नजर आए। फैकल्टी मेंबर्स और स्टाफ भी इस रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लेते दिखे। रुंगटा कॉलेज का यह आयोजन युवाओं के लिए यादगार बन गया है।
संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन श्री संजय रूंगटा, श्री संतोष रूंगटा, चांसलर, रूंगटा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, डायरेक्टर डॉ साकेत रूंगटा, रजनी रूंगटा, हर्षा रूंगटा सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे।
चेयरमैन श्री संजय रूंगटा जी ने मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया, कार्निवाल 2026 में आकर स्टूडेंट्स, स्टाफ का मनोबल एवम हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया।
डायरेक्टर डॉ साकेत रूंगटा जी ने महापौर दुर्ग श्रीमती अलका बाघमार एवम जिला अध्यक्ष बीजेपी श्री पुरषोत्तम देवांगन का स्वागत किया एवम उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।



