
भिलाई। शनिवार की सुबह हुई तेज बारिश ने भिलाई नगर निगम क्षेत्र में निवासरत लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। भिलाई नगर निगम की कई बस्तियों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नाला-नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से गंदा पानी ओवर फ्लो कर बस्ती, सड़क और लोगों के घरों में भर गया। पीडि़त और प्रभावित लोग निगम प्रशासन को कोसते नजर आए।


इसी प्रकार की स्थिति भिलाई नगर निगम के वार्ड 34 मिलन चौक, निषाद सेवा समिति के पास, विवेकानंद कालोनी, शर्मा कालोनी और संतोषीपारा आदि क्षेत्रों में देखने को मिली।
नगर निगम आयुक्त ने वर्षा ऋतु में किसी प्रकार की आपदा आने पर बचाव दल और नियंत्रण प्रकोष्ठ गठन किया है। लोगों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम बनाकर नंबर भी जारी किया है, लेकिन प्रभावित लोगों को फौरन कोई राहत नहीं मिल रही है।
