अपराध (जुर्म)बिलासपुर

गर्भवती गाय की पीट-पीटकर निर्मम हत्या करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक युवक ने गर्भवती गाय को पीट-पीटकर मार डाला। गाय पर पत्थर से हमला किया। जब वह भागने लगी तो घेरकर डंडे से बुरी तरह पीटा। गाय को पीटने का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि एक गाय श्याम दास के घर के पास आकर रोज बैठती थी। बारिश होती तो वह बाड़ी में घुस जाती। इसके कारण आरोपी और उसके घर के लोग परेशान थे। बुधवार को भी गाय उसकी बाड़ी में घुस गई। इसका पता चलते ही आरोपी ने गाय को दौड़ाया। वह बाहर भागी तो आरोपी ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उस पर पत्थर भी फेंके।

 

आरोपी है कि श्याम दास ने गाय को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह गली में ही गिर पड़ी। कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। रात में जब गौ सेवकों को गोवंश की हत्या की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मोहल्ले मे पहुंच गए। वहां आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किए तो उसने आरोपी युवक की क्रूरता दिखाई दी। इस पर गौ सेवक और भड़क गए। मोहल्ले में हंगामा करने के बाद गौ सेवक बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए।

वहां भी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी श्याम दास के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button