बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, 25 घायल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र
में बारातियों से भरी बस 60 फीट नीचे खाई में गिरी। इस हादसें तीन की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, एक महिला, और एक पुरुष शामिल है। वहीं सात लोगों गंभीर रूप से घायल है। करीब 56 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बलरामपुर जिला कलेक्टर राजेंद्र कटारा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
जानकारी के अनुसार, गुरूवार को शंकरगढ़ के बेलकोना गांव से एक बस में करीब 70 से 80 लोग सवार होकर झारखंड बारात जा रहा था। इसी दौरान कंठी घाट के पास बस अनियंत्रित होकर 60 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसें तीन की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, एक महिला, और एक पुरुष शामिल है।
वहीं सात लोगों गंभीर रूप से घायल है। करीब 56 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों की पहचान 13 वर्षीय ममेश बड़ा, 30 वर्षीय महंती कुजूर और 18 वर्षीय बनेशरा तिर्की के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस घायलों का रेस्क्यू कर रहा है। बताया जा रहा है कि, पिछले कई महीनों से कंठी घाट में सड़क निर्माण का काम चल रहा है।