छत्तीसगढ़

स्वयं सिद्धा की अध्यक्षा डॉक्टर सोनाली चक्रवर्ती को मिलेगा मिनी माता स्मृति सम्मान

भिलाई। अगासदिया एवं अखिल भारतीय माता दंतेवाड़नि समिति के संयुक्त तत्वाधान में 5 से 7 दिसंबर के मध्य सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम बघमरा बालोद में होगा। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के सपूतों को दिया जाने वाला अगासदिया सम्मान 2024 के लिए नामों की घोषणा राजमाता फूलवादेवी के निर्देश पर कर दी गई है।

चयन समिति के सदस्यगण राजमाता फूलवादेवी कांगे, कुंभदेव कांगे, साहित्यकार डॉ परदेशीराम वर्मा, शिक्षाविद स्मिता वर्मा और कलाकार महेश वर्मा ने सर्वसम्मति से सम्मानों के लिए नामों का चयन किया। हरिसिंह देव उर्फ कंगला मांझी सम्मान हलबा समाज के जन्में दक्षिण बस्तर के निवासी चूड़ामणि पात्र को प्रदान किया जाएगा। बकरी चराकर जीवन यापन करने वाले बालक चूड़ामणि ने साहित्यकार जी आर राणा की प्रेरणा से स्कूल से जुड़कर आगे सात विषय में एमए किया, वे संगीत शास्त्री और रामायणी भी हैं।

छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद महान समाजसेवी मिनीमाता स्मृति सम्मान स्वयंसिद्धा की अध्यक्षा साहित्यकार डॉक्टर सोनाली चक्रवर्ती को प्रदान किया जाएगा।

वे भिलाई नगर में रहकर पूरे छत्तीसगढ़ में जन जागरण, एकता एवं सेवा का काम करती हैं।

अगासदिया के अध्यक्ष डॉ परदेशीराम वर्मा ने बताया कि यह सम्मान समारोह 6 दिसंबर 2024 को कंगला मांझी सैनिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में ग्राम बघमरा बालोद में दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button