संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भिलाई में कार्निवल 2026 का समापन
कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब रहे उपस्थित

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भिलाई में कार्निवल 2026 का समापन, कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब रहे उपस्थित

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भिलाई के स्टूडेंट्स के लिए एक इंटर इंस्टीट्यूट वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव कार्निवल 2026 का आयोजन 5 से 7 फरवरी में किया गया।
5 एवम 6 फरवरी को सेलेब्रिटी नाइट निर्धारित की गई थी जहां गुरुवार 5 फरवरी को पॉपुलर इंडियन सिंगर, एक्ट्रेस एवम युथ आइकॉन ध्वनि भानुशाली ने एवम 6 फरवरी को सिंगर ताबिश पाशा एवम उनके बैंड ने लाइव परफॉरमेंस किया। खेल और सांस्कृतिक श्रेणियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम जैसे कि क्रिकेट, वॉलीबॉल, थ्रोबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, आर्म रेसलिंग, वेट लिफ्टिंग, ग्रुप एंड सोलो डांस, बैटल ऑफ डांस, अंताक्षरी, मास्टर शेफ, मेकओवर, रैप सॉन्ग, रील्स, फोटोग्राफी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सबसे बहुप्रतीक्षित एवं चर्चित कार्यक्रम बैटल ऑफ डांस प्रतियोगिता रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च ने जीती और रूंगटा कार्निवल के समग्र विजेता का ख़िताब संयुक्त रूप से रूंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एवम रूंगटा आईटीआई ने अर्जित किया। 7th फरवरी को समापन समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री गुरु खुशवंत साहेब एवम विशेष अतिथि वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन उपस्थित थे ।
कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कार्निवाल 2026 के विभिन प्रतियोगिताओं के विजेता स्टूडेंट्स को ट्रॉफी, मेडल्स एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा की सरकार तकनिकी शिक्षा को और बेहतर कैसा किया जा सके उसके लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हम निश्चित ही श्री संजय रूंगटा जो की तकनिकी शिक्षा प्रदान करने वाले कॉलेजेस के अध्यक्ष भी है के साथ बैठकर हमारे तकनिकी शिक्षा को स्टूडेंट्स के लिए कैसे बेहतर एवम सुविधाजनक कर सकते हैं इसके लिए हम भरपूर प्रयास करेंगे । ज्ञात हो कि श्री गुरु खुशवंत साहब खुद एक इंजीनियर है तो वह निश्चित ही स्टूडेंट्स की तकलीफ एवम उनकी अपेक्षाएं को अच्छे तरीके से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा की स्टूडेंट्स को सिर्फ जॉब के पीछे नहीं जाना चाहिए बल्कि खुद भी एक जॉब क्रिएटर बनकर दुसरो को जॉब दिलाने में मदद करनी चाहिए। हमारी सरकार ने आई हब गुजरात के साथ एक ऍमओयू किया है जिसके तहत आप के पास कोई नई सोच है तो अपना प्रोजेक्ट बनाकर उससे हमारे पास जमा करें । हम आपको उसमे पूरी मदद करेंगे। अगर आप उसको उद्योग की तरफ बढ़ाना चाहते हैं तो हम आर्थिक रूप से आपकी सहायता करेंगे। उन्होंने आगे कहा की हमें हमारे जीवन में संयम रखना चाहिए, कभी डरना एवम घबराना नहीं चाहिए। आप अपना लक्ष्य तय करिये और फिर उसके अनुसार पढाई करिये। श्री गुरु खुशवंत साहेब ने रूंगटा कार्निवाल २०२६ के सफल आयोजन के लिए चेयरमैन श्री संजय रूंगटा जी एवम पुरे ग्रुप को बधाई दी।

वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन जी ने कहा कि रूंगटा कार्निवाल के आयोजन से स्टूडेंट्स को एक नया उत्साह प्राप्त होता है। कार्निवाल के आयोजन का इंतज़ार सिर्फ यहाँ के स्टूडेंट्स को ही नहीं बल्कि भिलाई के लोगों को भी रहता है। उन्होंने कहा कि भिलाई कला, शिक्षा एवम खेल धानी है। भिलाई का मान सम्मान बढ़ता है हमारे शिक्षा धानी के कारण। रूंगटा के स्टूडेंट्स के भविष्य बहुत उज्जवल है। रूंगटा में आने वाले समय में या पिछले जो समय चला गया कई जॉब फेयर लगाए गए है। बड़ी बड़ी कंपनियों ने यहाँ आकर स्टूडेंट्स को जॉब प्रदान कि है। विधायक श्री रिकेश सेन जी ने आगे कहा रूंगटा प्रांगण में स्टूडेंट्स को अच्छी शिक्षा के साथ साथ जॉब देने का काम भी रूंगटा आर २ हमेशा करते आया है । चेयरमैन श्री संजय रूंगटा जी ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री गुरु खुशवंत साहेब का स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया एवम कार्निवाल 2026 में आकर स्टूडेंट्स, स्टाफ का मनोबल एवम हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। श्री संजय रूंगटा जी, ने कहा कि सभी संस्थानों के बीच प्रतियोगिता इतनी करीबी थी कि विजेता संस्थान कौन होगा यह बता पाना मुश्किल है। डायरेक्टर एवम उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। डॉ साकेत रूंगटा ने सभी प्रतिभागी संस्थानों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई दी।



