विविध ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय ने नव कन्याओं का पूजन कर कन्याओं से लिया आशीर्वाद

जशपुर। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर सीएम निवास बगिया में नव कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने श्रद्धा भाव से नव कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराया।

पूजन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक पूजन से हुई। कौशल्या साय ने सभी नव कन्याओं का पैर धोकर, उन्हें तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका आर्शीवाद लिया। इस पूजन में कन्याओं को मिठाई, फल, और उपहार भी दिए गए।

नव कन्या पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसे देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के रूप में देखा जाता है। कौशल्या साय ने कहा कि, नव कन्या पूजन हमारे समाज की उस आस्था का प्रतीक है, जिसमें कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। यह आयोजन हमारी संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं की रक्षा करने का प्रयास है। पूजन के बाद सभी नव कन्याओं को पारंपरिक भोजन कराया गया।

भोजन में पूरी, हलवा, चना, और अन्य व्यंजन परोसे गए। कौशल्या साय ने स्वयं कन्याओं को भोजन परोसकर आदरभाव प्रकट किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महिलाएं भी इस आयोजन में शामिल होकर पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुईं।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button