छत्तीसगढ़विविध ख़बरें

ब्रेकिंग: देर रात सैकड़ों लोगों ने किया कलेक्टर बंगले का घेराव

रायगढ़। रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में प्रस्तावित मरीन ड्राइव शनिवार को होने वाली तोड़फोड़ के विरोध में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार की देर रात रायगढ़ कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया। कलेक्टर बंगले के घेराव की जानकारी मिलते ही भरी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण करने में लगा रहा। घेराव कर रहे लोगों की मांग थी कि कलेक्टर बाहर आएं और हमारी समस्याओं का समाधान करें।

रायगढ़ में कयाघाट के केलो तट पर एक मरीन ड्राइव का निर्माण करने की योजना है। इस परियोजना के चलते नगर निगम ने कयाघाट क्षेत्र के 295 मकान मालिकों को नोटिस जारी किया था, जिसका अंतिम दिन 12 जून था।

इस निर्णय के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार रात बड़ी संख्या में कलेक्टर निवास का घेराव किया।

Related Articles

Back to top button