विविध ख़बरें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा सरकार के लापरवाही के कारण से हुई है कवर्धा की घटना

कवर्धा। कवर्धा जिले में हुई घटना के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल रेंगाखार जाएंगे। वहीं जादू- टोना के शक में महज एक हप्ते में 9 लोगों की हत्या पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए बीजेपी को जिम्मेदार बताया है।

उल्लेखनीय है कि, कसडोल में 4 लोग और सुकमा में 5 लोगों की हत्या हुई है। एक हफ्ते में अंधविश्वास के चलते नौ लोगों की हत्या पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, सरकार खुद अंधविश्वास को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए खुद सरकार जिम्मेदार है। पहले कांग्रेस की सरकार के द्वारा अंधविश्वास निवारण शिविर लगाया जाता था। लेकिन अब अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों BJP के लोग शामिल होते हैं।

कवर्धा में हुई घटना के बाद पूर्व सीएम श्री बघेल रेंगाखार जाएंगे। इस पर पूर्व सीएम ने घटना को बताया दुर्भाग्य जनक बताते हुए कहा कि, लोकसभा प्रत्याशी होने के नाते मैं घटनास्थल जाऊंगा। हम जांच समिति प्रदेश अध्यक्ष बनाएंगे। कवर्धा में यह पहली घटना नहीं है, पहले भी तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। कवर्धा की घटना बहुत गंभीर है और गृह मंत्री के क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि, सरकार के लापरवाही के कारण से यह घटना हुई है और लोगों में इतना आक्रोश है कि, पुलिस को गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस पर लोगों का विश्वास उठ गया है। ऐसी घटना क्यों हुई इसकी जांच होनी चाहिए। गृह मंत्री के क्षेत्र में ऐसी घटना होना दुर्भाग्य जनक है। इस घटना में पुलिस की लापरवाही दिख रही है। रिमोट से चलने वाली सरकार में कसावट की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button