विविध ख़बरें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाराष्ट्र के लिए हुए रवाना

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के दो कांग्रेस नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया हैं। भूपेश बघेल को विदर्भ अमरावती/नागपुर की जिम्मेदारी मिली हैं, उनके साथ पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी कमान सभालेंगे। विदर्भ इलाका कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, विदर्भ ओबीसी, दलित और आदिवासी बाहुल्य इलाका है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद शनिवार की सुबह नागपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने विदर्भ क्षेत्र के पर्यवेक्षक का दायित्व दिया है। महाराष्ट्र की जनता ने पिछली बार “महाविकास अघाड़ी” की सरकार चुनी थी, लेकिन इस जीत को चुरा लिया गया। इस बार लोकतंत्र के विश्वासघातियों को जनता ठीक तरह से सबक सिखाएगी।

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि ”मुझे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है. आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई जाएगी, सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है.”। हम महाराष्ट्र और झारखंड दोनों विधानसभा चुनाव एकजुट होकर और मजबूती से लड़ेंगे।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button