छत्तीसगढ़

दिल्ली पुलिस ने भिलाई पुलिस के सहयोग से शातिर चोर श्रीवास को भिलाई से धरदबोचा

भिलाई। दिल्ली पुलिस ने चांदनी चौक स्थित दुकान से करोड़ों की चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने भिलाई पहुंची और वैशाली नगर थाना पुलिस के सहयोग से शातिर चोर लोकेश श्रीवास को कोहका क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई पहुंची दिल्ली पुलिस के मुंह से जैसे ही लोकेश श्रीवास का नाम निकला पुलिस चौंक गई। लोकेश दिल्ली ही नहीं भिलाई, बिलासपुर और दुर्ग जैसे जिलों में भी पूर्व चोरी की कई वारदात कर चुका है।

लोकेश श्रीवास इतना शातिर था कि दिल्ली में 25 करोड़ की (ज्वेलरी-कैश) चोरी के बाद प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपना चेहरा बदलने वाला था। उसके बाद वह बड़ी चोरी को अंजाम देने का प्लान बना रहा था, लेकिन भिलाई पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास चोरी के पैसों से खरीदी गई टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जब्त किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड में लेकर दिल्ली चली गई।

वैशाली नगर थाना प्रभारी अमित अंदानी ने बताया कि 10 मार्च को दिल्ली पुलिस की टीम आई थी। पिछले महीने दिल्ली के चांदनी चौक में थोक कपड़ा दुकानों से 10 लाख कैश समेत लाखों रुपए के सामान की चोरी हुई थी।
उस चोरी में जिस शख्स का फुटेज मिला उसका नाम लोकेश श्रीवास है। जैसे ही वैशाली नगर पुलिस ने लोकेश श्रीवास का नाम सुना, उन्होंने दिल्ली पुलिस को आश्वस्त किया कि वे उसे गिरफ्तार कर उनके हवाले करेंगे। इसके बाद वैशाली नगर थाने की पुलिस की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ कोहका स्थित एक मकान में छापा और वहां से लोकेश को गिरफ्तार किया। लोकेश को गिरफ्तार करने के बाद वैशाली नगर थाने लाया गया। यहां उससे चोरी के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया।

लोकेश पहली बार नहीं है जब दिल्ली में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसने इससे पहले भी दिल्ली के एक बड़े ज्वेलरी शॉप में 25 करोड़ रुपए की बड़ी चोरी की थी। उसमें भी करोड़ों के सोने के गहनों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

लोकेश श्रीवास ने डेढ़ साल पहले साल 24-25 सितंबर 2023 को दिल्ली में एक ज्वेलरी शॉप से 25 करोड़ रुपए से अधिक की चोरी की थी। यह चोरी उसने फिल्मी अंदाज में की थी। वो पहले बगल की बिल्डिंग से ज्वेलरी शॉप की छत पर गया। जैसे ही रात हुई और शॉप बंद हुई वो छत का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा।
इसके बाद उसने ज्वेलरी शॉप के स्ट्रॉन्ग रूम में इतना बड़ा होल किया कि उसमें एक साधारण इंसान नहीं निकल सकता। वह अंदर जाकर वहां से 30 किलो सोना और डायमंड ज्वेलरी के साथ नकदी रकम लेकर फरार हो गया।
चोरी के दौरान उसने शॉप के अंदर 18 घंटे बिताए। बाद में सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान हुई और भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में एक मकान से उसे ज्वेलरी और नकदी रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। बाद में लोकेश जमानत पर छूट गया था।

लोकेश छत्तीसगढ़ के कवर्धा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे भिलाई के स्मृति नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी आरोपी को इसी इलाके से पकड़ा गया था।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button