बस्तर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत

जगदलपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एक दिवसीय बस्तर प्रवास है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जगदलपुर आगमन पर स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी पहुंवे।
इस दौरान एयरपोर्ट में विधायक किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छुराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., सीसीएफ़ आरसी दुग्गा, कलेक्टर विजय दयाराम के., एसपी शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।