छत्तीसगढ़

अवैध शराब कारोबारियों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिलाओं ने किया थाने का घेराव

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर की पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कुछ लोग पुलिस की मिलीभगत से खुलेआम शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं? मंगला धुरीपारा वार्ड क्रमांक 13 में अवैध शराब का विरोध करने पर आदि सिंगरौल, विजय ध्रुव और उनके साथियों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले से क्षेत्र का माहौल खराब हो गया। इस घटना से आहत लगभग 2 दर्जन महिलाएं ट्रैक्टर में बैठकर सीधे सिविल लाइन थाने पहुंची। थाने में महिलाओं ने घटना की जानकारी देते हुए इस तरह की हरकत पर उस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की, लेकिन FIR दर्ज न करके महिलाओं को खदेड़ दिया गया, जिससे आक्रोशित महिलाएं ट्रैक्टर में बैठकर एसपी कार्यालय पहुंची।

मंगला धुरीपारा वार्ड क्रमांक 13 में अवैध शराब का विरोध करने पर आदि सिंगरौल, विजय ध्रुव और उनके साथियों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले से क्षेत्र का माहौल खराब हो गया। नशा का अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे उन्होंने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनकी जमकर पिटाई कर दी। आकर्षित महिलाओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर इसका विरोध किया.

दरअसल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के कारण वे बेधड़क शराब की अवैध बिक्री क्षेत्र में कर रहे हैं। करीब 50 की संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंची महिलाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में यह आदतन अपराधी शराब की अवैध तरीके से बिक्री कर रहे हैं जिसके कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button