नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों से 31 लाख के नशीले टेबलेट और इंजेक्शन बरामद

बिलासपुर। बिलासपुर जिले की पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर नशीली टेबलेट और इंजेक्शन के 2 सप्लॉयरों को गिरफ्तार किया है। सप्लायरों के पास से नशे के उपयोग में आने वाले एम्पुल्स के कुल 2150 नग और टेबलेट 23648 नग बरामद किया है। एम्पुल्स 11 लाख रुपए और टेबलेट की कीमत 20 लाख रूपए बताई जा रही है। दोनों की कीमत कुल कीमत 31 लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से सबूत मिला था। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है ।
SP रजनेश सिंह ने नशे के सौदागरों का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 26.09.24 को नशे की सामग्री बेचते हुए श्रीमती कल्पना कुर्रे और एक नाबालिग बच्चे को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों से Nitrazepam Tablets IP NitrosunR कुल 896 नग जप्त किया गया था। थाना सिविल लाईन ने धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह 22.10.24 को नशे की सामग्री के साथ सृष्टि कुर्रे को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से कुल 150 नग BUPRENORPHINE injection, REXOGESIC Ampoules जप्त किया गया था। दोनो प्रकरणो के आरोपियो से पुछताछ की गई तो पता चला कि नशे की सामग्री Ampoules व Tablet रायपुर निवासी विक्रान्त सरकार व रविशंकर मरकाम से आर्डर कर पार्सल के माध्यम से मंगाते थे। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू हुई तो मुखबीर और टेक्निकल साक्ष्यो से जानकारी मिली कि। दोनो आरोपी नशीली इंजेक्शन और टेबलेट छोडने बिलासपुर आ रहे है। सूचना पर रेड कार्यवाही की गई।
विक्रान्त सरकार और उसके साथी रविशंकर मरकाम को टाटा इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन सहित दबोच लिया गया। टाटा पंच की तलाश लेने पर Tablet कुल 2150 नग किमत करीब 11 लाख रू और Ampoules कुल 23648 नग किमत करीब 20 लाख रू को जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों से एक टाटा पंच इलेक्ट्राॅनिक कार किमती करीब 10 लाख रू तथा 02 नग मोबाईल फोन भी जप्त किया है। आरोपी विक्रान्त सरकार व रविषंकर मरकाम को थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 1004/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपिगणो से नशे की सामग्री के संबंध में पुछताछ की जा रही है।
प्रकरण की विवेचना दौरान गिरफ्तार आरोपीयो एवं संलिप्त लोगो के संबंध में फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेषन कर नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगो की जानकारी एकत्र कर उनके विरूद्ध भी एण्ड-टु-एण्ड कार्यवाही की जावेगी।