विविध ख़बरें

भूताही कैंप में फायरिंग कर अपने दो साथियों की हत्या करने वाले सीएएफ जवान को लेकर हुआ नया खुलासा

आरोपी जवान के इश्यू नहीं की गई थी कोई भी इंसास रायफल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भूताही कैंप में साथी जवानों पर फायरिंग करने वाले जवान ने पहले भी अपनी सर्विस इंसास राइफल अपने एक साथी जवान पर तानी थी। उस दौरान उसने फायरिंग की हिम्मत नहीं जुटाई थी। इस घटना की शिकायत छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधिकारियों से हुई थी। उस दौरान अधिकारियों ने जवान का राइफल जब्त कर लिया था। उसके बाद से उसके नाम पर कोई भी हथियार जारी नहीं किया गया था। बिना किसी हथियार के ही वह कैंप में ड्यूटी करता था।वर्तमान में आरोपी जवान के नाम से सर्विस इंसास राइफल नहीं था। फायरिंग के लिए उसने जिस इंसास का उपयोग किया वह कैंप में ही रहने वाले दूसरे जवान के नाम से इश्यू किया गया था।

भोजन के दौरान कहासुनी होते ही आरोपी आरक्षक ने इंसास राइफल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी थी। जवान रूपेश पटेल के हाथ में राइफल की पहली गोली लगी। वह जान बचाने के लिए कैंप के पीछे की ओर भागा लेकिन आरोपित जवान ने उसे गोली मार दी। कैंप के पीछे में रूपेश पटेल का शव पड़ा हुआ था। आरोपी जवान द्वारा की गई फायरिंग संदीप पांडे के कमर के पास लगी थी यह भीतर आंतों में जाकर फांसी हुई थी इसलिए ऊपरी तौर पर गोली लगने का कोई भी निशान नजर नहीं आ रहा था। यही कारण था कि जवान संदीप पांडेय की मौत को लेकर आशंका जताई जा रही थी कि गिरने से सिर में आई चोट की वजह से उसकी मौत हुई होगी लेकिन बुधवार देर शाम स्पष्ट हो गया कि उसे भी लगी थी। ब्रेन हेमरेज की आशंका नाक से निकले खून के कारण जताई जा रही थी।

चिकित्सकों ने बताया कि गोली संदीप की कमर से होते हुए आंतों में फंस गई थी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। शव का एक्स-रे करने पर गोली अंदर फंसी दिखाई दी है। जवान को गंभीर अवस्था में कुसमी अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। साथी जवानों पर फायरिंग करने वाले आरोपी जवान अजय सिदार को सूझबूझ के साथ काबू में किया गया। दोबारा वह कोई दुःसाहस न कर बैठे इसे देखते हुए साथी जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसे जवानों ने अपने कब्जे में तब तक रखा गया, जब तक वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंच गई उसे घेर कर रखा गया था।

 

इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। घटना के तत्काल बाद जवान संदीप पांडेय जमीन पर गिर गया था। शरीर में कहीं भी खून के निशान नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में साथी जवानों ने प्राथमिक उपचार की कोशिश भी की। लगातार उसे सीपीआर भी दिया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वर्तमान में उत्तर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बंदरचुआ भुताही मोड तथा पुंदाग में कैंप संचालित है। पुंदाग कैंप में छत्तीसगढ़ और झारखंड दोनों राज्यों के जवान ड्यूटी करते हैं। इन्हीं जवानों के बुलंद हौसले के कारण इस इलाके से नक्सलियों का सफाया किया गया है। तीनों कैंप 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में संचालित है।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button