विविध ख़बरें

नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में लोगों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

 

जशपुर। जशपुर जिले में दुष्कर्म के आरोपी को सजा दिलाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। जिसके विरोध में लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म के आरोपी रामनारायण ठाकुर को फांसी देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे अपराधी को समाज में खुलेआम नहीं रहने दिया जाना चाहिए। उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

दरअसल यह पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। कुछ दिन पहले आरोपी रामनारायण ठाकुर नाबालिग लड़की के घर में पानी पीने के बहाने घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम था। जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया था। परिजनों ने इस घटना के बाद थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। घटना के बाद से ही लोगों में आरोपी के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने रैली निकालते हुए थाने पहुंचकर आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है। लोगों ने कहा कि, आरोपी को यदि फांसी नहीं होती ,है तो फिर उसे आजीवन कारावास की सजा दी जाए।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रामनारायण ठाकुर को चोरी, डकैती जैसे कई गंभीर अपराधों में जेल की सजा हो चुकी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पत्थलगांव पुलिस ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। थाने पहुंचे ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति थी, जिसे दूर कर उन्हें वापस भेज दिया गया है।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button