मनेन्द्रगढ़

जायसवाल बने साय सरकर में मंत्री.. ली शपथ, कुशल संगठनकर्ता होने का मिला उपहार

मनेन्द्रगढ़ जिला एम,सी,बी के विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने राजभवन में मंत्रिपद की शपथ ली वे सरगुजा से साय के मंत्रिमंडल के तीसरे मंत्री है श्यामबिहारी जायसवाल 2018 में चुनाव हार गए थे लेकिन इस बार बेहतर समन्वय के साथ उन्होंने चुनाव लड़ा और वापसी की। श्यामबिहारी जायसवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता,को मात दी है श्यामबिहारी जायसवाल पार्टी और संगठन में पदाधिकारी के तौर पर काम कर चुके है। अपने क्षेत्र को जिले का दर्जा दिलाने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष भी किया है,गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव से यानी 22 दिसंबर को पहली बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया विधानसभा सत्र के अवसान के बाद राजभवन में भाजपा के 9 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली। इस दौरान राज्यपाल बिश्वाभूषण हरिचंदन, सीएम विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा के अन्य विधायक, पार्टी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे भारतीय जनता पार्टी ने इस बार,मंत्रिमंडल में नए-पुराने चेहरों को एक साथ जगह दी गई है। साथ ही इस पूरे विस्तार में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण का भी पूरा-पूरा धयान रखा गया है। भाजपा ने सरगुजा की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज की है लिहाजा क्षेत्र को उपकृत करते हुए संभाग से 3 विधायकों को मंत्रीपद में जगह दी है। इनमे वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल और युवा महिला विधायक लक्ष्मी राजवाड़े का नाम शामिल है
श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री बनने पर भाजपा पदाधिकारी एवं उनके मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी मित्रगढ़ रायपुर पहुंचकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बधाइयां और शुभकामनाएं दी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स जिला एम,सी बी,के समस्त व्यापारियों के द्वारा भी उन्हें बधाइयां दी गई छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु साय देव नागरिक प्रशासन मंत्री महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button