दुर्ग-भिलाई

आयुष यूनिवर्सिटी के एम.डी.एस. पार्ट-2 के नतीजे घोषित, रूंगटा डेंटल कॉलेज के स्टूडेंट्स बने यूनिवर्सिटी टॉपर्

विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च प्राप्तांक के अनुसार सत्र 2024 एवं सत्र 2025 के टॉप 10 एवं टॉप 5 छत्र छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की गई संलग्न सूची में आयुष यूनिवर्सिटी के एम.डी.एस. पार्ट – 2 के मेरिट लिस्ट में रूंगटा डेंटल कॉलेज के स्ट्रूडेंट्स बने यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडलिस्ट।

आयुष हेल्थ यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च प्राप्तांक के सूची के अनुसार यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ता में टॉप 10 में से टॉप 9 स्थान रूंगटा डेंटल कॉलेज के होनहार छात्र छात्राओं ने हासिल किया। जिसमें देबलीना वैद्य ने प्रथम स्थान, बी ,पल्लवी ने द्वितीय स्थान, शिवरान तृतीय स्थान, वर्मा मलाईका दीपक ने चतुर्थ स्थान, किलारी अंजू नायडू ने पांचवा स्थान, अग्रवाल संजना सुरेश ने छठवां स्थान, चंदन सिंह ने सातवां स्थान, शिवानी किरण ने नवा स्थान तथा जाधव श्रृष्टि प्रकाश ने दसवां स्थान प्राप्त किया। रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च, जो कि NAAC ‘A’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त एक अग्रणी संस्थान है। जिसने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। यह संस्थान की कठोर शैक्षणिक गुणवत्ता और समर्पण का प्रमाण है।

रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च लगातार उत्कृष्टता में अग्रणी रहा है और हाल ही में इंडिया टुडे द्वारा मध्य भारत का नंबर 1 डेंटल कॉलेज घोषित किया गया है। कॉलेज में नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ और अनुभवी एवं प्रशिक्षित संकाय सदस्यों की टीम मौजूद है जो छात्रों को उच्चस्तरीय शिक्षा दान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में एम.डी.एस. पार्ट-2 में भिन्न-भिन्न विषय में भी सर्वोच्च प्राप्तांक के अनुसार सत्र 2024 एवं सत्र 2025 के टॉप 10 एवं टॉप 5 छात्र छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संलग्न सूची में क्रमशः रुंगटा डेंटल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने हर बार की तरह इस बार भी परचम लहराया जिसमें पेरियोडॉन्टिक्स में टोंप 5 में से टॉप 4 रुंगटा डेंटल कॉलेज के छात्र छात्रों के नाम जो इस प्रकार हैं जिसमें शिवानी किरण ने प्रथम स्थान, राउत आकांक्षा विनोद ने द्वितीय स्थान, अध्यलकर निधि दीपक ने चतुर्थ स्थान तथा वियंका शर्मा ने पांचवा स्थान प्राप्त किया तथा पीडोडॉटिक्स में देबलीना बाध्या ने प्रथम स्थान तथा बी .पल्लवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं प्रोस्थोडोन्टिक्स में अग्रवाल संजना सुरेश प्रथम स्थान, अंकिता ठाकुर ने तृतीय स्थान तथा वजनी महिमा हरीश ने पांचवा स्थान प्राप्त किया।

इस अद्भुत उपलब्धि पर रूंगटा समूह के धेयरमैन श्री संजय रूंगटा जी ने छात्रों और शिक्षकों को आशीर्वाद देते हुए उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। वहीं कॉलेज के डीन डॉ कार्तिक कृष्णा एम. ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी तरह उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

यह उपलब्धि रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च की इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह भारत में डेंटल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सर्वोत्तम मानकों को स्थापित कर रहा है।

Related Articles

Back to top button