छत्तीसगढ़भिलाईविविध ख़बरें

रूंगटा “कार्निवाल 2026 ” में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवम विधायक रिकेश सेन

भिलाई। पॉपुलर इंडियन सिंगर, एक्ट्रेस एवम युथ आइकॉन ध्वनि भानुशाली एवम टीम का लाइव कॉन्सर्ट संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, भिलाई में गुरुवार 5th फरवरी को होगा।

उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव 6th फरवरी शुक्रवार के कार्यक्रम में शामिल होंगे, 6th फरवरी को ही मुंबई के प्रतिष्ठित बैंड का लाइव कॉन्सर्ट होगा।

तकनिकी शिक्षा, कौशल विकास एवम रोजगार के कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब 7th फरवरी शनिवार को कार्निवाल के समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे।

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, भिलाई में इंटर इंस्टिट्यूट वार्षिक सांस्कृतिक एवम खेल उत्सव “कार्निवाल 2026 “का आयोजन 5th, 6th एवम 7th फरवरी को हो रहा है । इसके अंतर्गत रूंगटा कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड रिसर्च, आरएसआर रूंगटा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रूंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, रूंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च, रूंगटा कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रूंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट एवम रूंगटा प्राइवेट आईटीआई के छात्र छात्राओं के लिए इंटर इंस्टिट्यूट वार्षिक सांस्कृतिक एवम खेल उत्सव “कार्निवाल 2026 ” का आयोजन करने जा रहा है ।

कार्निवाल में खेल कूद एवम सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित किये जा रहे हैं । इसमें क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, ग्रुप एवम सोलो डांस, बैटल ऑफ़ डांस, अंताक्षरी, मास्टरशेफ सहित रैप सांग, रील्स, फोटोग्राफी समेत अन्य आयोजन शामिल है। 8000 से ज्यादा छात्र छात्राएं इस कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

Related Articles

Back to top button