छत्तीसगढ़भिलाईविविध ख़बरें

सुरेश खांडवे बने सर्वधर्म सेवा संस्था के नए अध्यक्ष

भिलाई। नेत्रदान, रक्तदान, देहदान, अंगदान करने के लिए प्रेरित करने वाली एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए पर्यावरण को सहजने व संरक्षण देने की दिशा में कम करने वाली दुर्ग जिले की सामाजिक संस्था सर्वधर्म सेवा संस्था, भिलाई की कार्यकारिणी बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में संस्था के संरक्षक एवं मार्गदर्शक की अनुमति तथा कार्यकारिणी सदस्यों की सर्वसम्मति से सुरेश खांडवे को संस्था का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

संस्था को विश्वास है कि श्री खांडवे के नेतृत्व में सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, अंगदान-देहदान जागरूकता, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में और अधिक गति आएगी।

इस बैठक में प्रतीक भोई, राकेश रत्नाकर, घनश्याम पांडे, शिवाकांत गिरी, भेखराम साहू, रघुवंश सैनी, केश कुमार साहू , विष्णु यादव, भागवत वर्मा, अशोक सोनी, रमेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button