अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़भिलाई

वैशाली नगर पुलिस ने बिहार में 54 लाख की धोखाधड़ी कर फरार आरोपियों को पकड़कर किया बिहार पुलिस के हवाले

भिलाई। बिहार में अपराध कर थाना वैशाली नगर क्षेत्र के रामनगर में छुप छुपकर रह रहे दो आरोपियों को पकड़कर वैशालीनगर थाना पुलिस ने बिहार पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना कल्याण बिगहा जिला नालंदा, बिहार के अप.क्र. 22/25 धारा 316(3), 318(4) बीएनएस के प्रकरण में आरोपीगण सत्येन्द्र कुमार एवं रितिक कुमार साकिनान ग्राम गोड़ीपार थाना हरनौत जिला नालन्दा बिहार जो कल्याण बिगहा के किसानों के अनाज का 5403043 रू. का गबन कर फरार हो गए थे। आरोपी वैशाली नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत रामनगर में लुक छिप कर रह रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए सहयोग करने हेतु थाना कल्याण बिगहा बिहार की उप निरीक्षक सुषमा कुमारी द्वारा थाना प्रभारी वैशाली नगर को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया । निर्देशानुसार वैशालीनगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार अंदानी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर थाना कल्याण बिगहा बिहार की उप निरीक्षक सुषमा कुमारी के साथ आरोपियों की पता तलाश करने पर आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां रामनगर में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को पकड़़कर वैशाली नगर थाना लाया गया।

बाद में विधिवत अग्रिम कार्यवाही कर दोनों आरोपी सत्येन्द्र कुमार एवं रितिक कुमार साकिनान ग्राम गोड़ी पार थाना हरनौत जिला नालन्दा बिहार को थाना कल्याण बिगहा, जिला नालन्दा पुलिस टीम के सुपुर्द किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में वैशाली नगर पुलिस टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button