विविध ख़बरें

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने वाले कांग्रेसी पार्षद के भाई सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा किये गए पथराव से 3 कोच के शीशे टूटे

महासमुंद। महासमुंद जिले के बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की बड़ी खबर सामने आई है। इस घटना के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। आरोपियों ने पथराव कर 3 कोच के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवानों ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा और 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पथराव के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

आरपीएफ अधिकारी परवीन सिंह ने बताया कि 16 सितंबर से दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन शुरू होने वाली है। शनिवार सुबह इसका पूरी तैयारी के साथ ट्रायल किया जा रहा था। सुबह 9 बजे बागबाहरा के पास में कुछ असमाजिक तत्वों ने चलती गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिससे कोच सी2-10, सी4-1, सी9-78 के शीशे टूट गए।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंचे आरपीएफ जवानों को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बागबाहरा निवासी आरोपी शिवकुमार बघेल का भाई कांग्रेस का पार्षद है। आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट 1989 की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button