विविध ख़बरें

ND vs PAK Highlights:भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा

गेंदबाजों का रहा बोलबाला

भारत ने पाकिस्तान को हराया

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंच गई।

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अब तक सबसे बड़ा स्कोर है. इस मैच में भारत की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 77 रनों की शानदार पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन जोड़े, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया. अभिषेक शर्मा इस मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए. वहीं, आखिरी ओवर में शिवम दुबे 27 रन बनाकर रन आउट हो गए, जबकि अक्षर पटेल कैच आउट हुए.

पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. इसके अलावा, सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. तमाम विवाद के बीच यह भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिल रहा है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की बात कही थी, लेकिन कुछ दिनों बाद यू-टर्न लेते हुए खेलने के लिए तैयार हो गया. इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है और दोनों ने अब तक खेले अपने-अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमाचंक और दिलचस्प होने की उम्मीद है.

 

 

Related Articles

Back to top button