छत्तीसगढ़भिलाईविविध ख़बरें

रूंगटा डेंटल कॉलेज के स्टूडेंट्स बने यूनिवर्सिटी टॉपर

भिलाई। रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (RCDSR), जो कि NAAC ‘A’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त एक अग्रणी संस्थान है। जिसने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। आयुष हेल्थ यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आयोजित बी.डी.एस. प्रथम वर्ष की विश्वविद्यालय परीक्षा के घोषित परिणामों में रुंगटा डेंटल कॉलेज के 12 छात्रों ने टॉप 10 रैंक प्राप्त किए हैं। यह संस्थान की कठोर शैक्षणिक गुणवत्ता और समर्पण का प्रमाण है।

आरसीडीएसआर लगातार उत्कृष्टता में अग्रणी रहा है और हाल ही में इंडिया टुडे द्वारा मध्य भारत का नंबर 1 डेंटल कॉलेज घोषित किया गया है। कॉलेज में नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ और अनुभवी एवं प्रशिक्षित संकाय सदस्यों की टीम मौजूद है जो छात्रों को उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

इस अद्भुत उपलब्धि पर रुंगटा समूह के चेयरमैन संजय रूंगटा ने छात्रों और शिक्षकों को आशीर्वाद देते हुए उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। वहीं कॉलेज के डीन डॉ कार्तिक कृष्णा एम. ने भी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी तरह उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

यह उपलब्धि आरसीडीएसआर की इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह भारत में डेंटल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सर्वोत्तम मानकों को स्थापित कर रहा है। बी.डी.एस. प्रथम वर्ष में प्रगति अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , आयुषी जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, स्नेहा सिंह, सौम्या गुप्ता, तन्वी वर्मा, आंचल स्वांकर, भूमि अग्रवाल, स्नेहा बानिक, इशिका कोठारी, नैना निहलानी, दर्पणा सालोंकी तथा रानी गोयल ने क्रमशः तीसरा, चौथा, पांचवा, छठवां, सातंवा, आठवा, नवां एवं दसवा स्थान प्राप्त किया।साथ ही, एक और अच्छी बात यह है कि स्टूडेंट्स और आरसीडीएसआर ने न सिर्फ यूनिवर्सिटी मेरिट हासिल की, बल्कि वे छत्तीसगढ़ के सभी डेंटल कॉलेजों में सब्जेक्ट टॉपर भी रहे।

Related Articles

Back to top button