छत्तीसगढ़भिलाईविविध ख़बरें
केपीएस के डायरेक्टर मदन मोहन त्रिपाठी को पुत्र शोक

भिलाई। कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई की प्राचार्य श्रीमती सविता त्रिपाठी के पति तथा श्रीमती कृष्ण त्रिपाठी एवं मदन मोहन त्रिपाठी के पुत्र आलोक त्रिपाठी का आज चेन्नई के रेला अस्पताल में सुबह लगभग 4:30 बजे निधन हो गया । उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस के माध्यम से गृह निवास नेहरू नगर भिलाई दुर्ग लाया जा रहा है।

पार्थिव शरीर कल 7 नवंबर दिन शुक्रवार की दोपहर तक पहुंचेगी। उसके बाद अंतिम संस्कार शिवनाथ नदी मुक्तिधाम दुर्ग में संपन्न होगा। आलोक त्रिपाठी मिलनसार एवं कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से केपीएस परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। आलोक त्रिपाठी के निधन पर एसीएन न्यूज परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भगवान से प्रार्थना की है कि शोकमग्न केपीएस परिवार को इस दुःख की बेला में शक्ति प्रदान करें।



