विविध ख़बरें

एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या से कसडोल थाना क्षेत्र में फैली सनसनी

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला, एक पुरुष के अलावा एक 6 माह का बच्चा शामिल है। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर तीनों से पूछताछ करनी प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद का है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। एक मासूम बच्चे समेत उनकी माता-पिता और दादी की निर्मम हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने टोनही के संदेह में घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है की आरोपी पहले घर में घुसे और दो महिलाओं को हत्या की फिर वहां मौजूद एक पुरुष को मारा और अंत में 6 माह के मासूम की हत्या कर दी। तीनों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। हत्या के कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक मरने वालें में चेतराम, जमुना बाई केवट, जमुना बाई का छोटा बच्चा, यशोदा बाई केवट शामिल है। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। इनमें रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले शामिल है। स्थानीय लोगों की मानें तो जादू-टोना के शक में हत्या को अजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी मृतक एक ही घर परिवार के हैं।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button