छत्तीसगढ़

नक्सल दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण, दोनों पर था 10 लाख ईनाम घोषित

कवर्धा। कवर्धा जिले में पुनर्निवास नीति से प्रभावित होकर नक्सल दंपत्ति ने आत्मसमर्पण किया। दंपत्ति पर दस लाख का ईनाम था। दोनों ही नक्सली कुख्यात नक्सल कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती के रहने वाले हैं। ये दोनों कवर्धा में गतिविधियों के विस्तार में लगे हुए थे।

आत्मसमर्पित नक्सली रमेश उर्फ मेस्सा बोड़ला एरिया कमेटी विस्तार प्लाटून नंबर 3 के डिप्टी कमांडर के पद पर था।

उसकी पत्नी रोशनी उर्फ हिड़में बोड़ला एरिया कमेटी विस्तार प्लाटून नंबर 3 की सदस्य के रूप में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि, ये नक्सलियों ने सरकार की पुनर्निवास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।

Related Articles

Back to top button