अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में महिला के उपर गोली चलाने वाला गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में एक व्यक्ति ने महिला के उपर गोली चला दी, हालांकि गोली किसी नहीं लगी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोली चलाने वाले हरदयाल नामक व्यक्ति को पकड लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को डराने के लिए हवाई फायरिंग की थी।

जानकारी के अनुसर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पुरानी मस्जिद के पीछे रवि नगर निवासी फजिया मेमन नामक महिला का हरदयाल सिंह नामक व्यक्ति के साथ कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को उक्त जमीन का सीमांकन होना था, सीमांकन के पहले ही हरदयाल सिंह ने महिला फजिया मेमन द्वारा लगाए गए ताले को तोड़कर अपना ताला लगा दिया। फजिया मेमन जब जमीन देखने पहुंची तो उन्हें ताला तोडकर दूसरा ताला लगाने की जानकारी मिली जिसे लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ गया कि हरदयाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी,

इस फायरिंग से डरी महिला फजिया मेमन मौके से भागकर सिविल लाइन थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी हरदयाल सिंह को गिरफ्तार कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Back to top button