छत्तीसगढ़
महिलाओं के बीच जमकर चले लात-घूसे

रायगढ़। रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में स्थित सिटी ग्रीन कॉलोनी में महिलाओं के बीच जमकर लात-घूसे चले। दरअसल साइकिल चलाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, ग्रीन सिटी कॉलोनी में महिलाओं के बीच साइकिल चलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, उनके बीच जनकर लात-घूसे चले।
इसका वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों ने देर रात एफआईआर दर्ज कराई। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।