मुर्गा चौक के समीप फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे मिली अज्ञात युवक की लाश…

भिलाई। भट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुर्गा चौक के समीप फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे 20 से 22 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की लाश को सुपेला शासकीय अस्पताल के मरचुरी में रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार 4 मार्च के रात्रि लगभग 8:00 बजे भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर एक मुर्गा चौक के पास फ्लाई ओवर के नीचे एक 20-22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और FSL टीम द्वारा किया घटनास्थल का मौका निरीक्षण गया। प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु फ्लाईओवर से गिरकर दुर्घटना अथवा आत्महत्या से होना पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु सुपेला अस्पताल भेजा गया है। प्रकरण में भिलाई भट्टी थाना में मर्ग कायम कर पहचान किए जाने की कार्रवाई एवं जाँच की जा रही है।



