छत्तीसगढ़

कंपनी के सुपरवाइजर ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या

पत्नी और ससुराल वालों पर लगाया टॉर्चर करने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढियारी थाना क्षेत्र में बेंगलुरु के इंजीनियर जैसा सुसाइड केस सामने आया है। एक सुपरवाइजर ने मरने से पहले अपना वीडियो बनाया। इसमें वह रोते हुए कह रहा है कि पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर खूब टॉर्चर किया है। मृतक के मुताबिक उसकी पत्नी का किसी अवैध संबंध भी है। इस वीडियो को बनाने के बाद सुपरवाइजर ने दुपट्टे के सहारे पंखे पर लटककर अपनी जान दे दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम उदय राज मिश्रा पिता नवनीत मिश्रा है। उदय मूल रूप से मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला था। उदय रायपुर की एक कंपनी में सुपरवाइजर था। वर्तमान में वह गुढ़ियारी के दीक्षा नगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था। मृतक का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद था। दोनों के दो बच्चे हैं।

वीडियो में उदय ने कहा है कि मम्मी पापा मुझे माफ कर दो। मैं अपनी पत्नी से, साली से, सास-ससुर से और साले से बहुत परेशान हूं। मेरी पत्नी किसी दूसरे के साथ फंसी थी। इस बात को जब मैं बोलता था तो यह लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते थे। मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देते थे। मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। थाना प्रभारी साहब से अनुरोध है कि मेरे दोनों बच्चों को मेरे माता-पिता को सौंप दिया जाए। उसके नाना नानी को मत दिया जाए उनके जीवन को खतरा है। उनके भविष्य को खतरा है। यह लोग मुझे बहुत डराएं और धमकाएं हैं।

मेरे दोनों भाइयों के लिए संदेश है कि माता-पिता भगवान हैं। माता-पिता को कभी दुख मत देना। उनकी बहुत सेवा करना। मेरा थाना प्रभारी महोदय से अनुरोध है कि मेरी पत्नी, साली, सास ससुर और साले आशीष को बिल्कुल मत छोड़ना। इन सभी ने मुझे बहुत टॉर्चर किया। बहुत टॉर्चर किया। इतना कहने के बाद उसने अपने आंसू पोछते हुए मोबाइल का कैमरा बंद कर दिया। गुढ़ियारी पुलिस को सूचना मिली कि उदय राज ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया है। उसने अपने कमरे के पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले घर वालों ने दुपट्टा काटकर लाश नीचे उतार ली थी।

पुलिस परिजन के साथ उदय को लेकर श्री राम हॉस्पिटल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाश को मेकाहारा भेजा और पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी है। थाना प्रभारी के के कुशवाहा ने कहा कि, वीडियो की जांच की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुढ़ियारी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है। मृतक का मोबाइल लॉक है। परिजन और एक्सपर्ट की मदद से पासवर्ड खोलने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उसके पहले ही मृतक का यह वीडियो सामने आ गया। गुढियारी थाने के एएसआई भरत यादव ने बताया कि, मृतक की पत्नी 3 जनवरी को बिना बताए घर से चली गई थी। वह दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर गई थी। पति-पत्नी के बीच लम्बे समय से विवाद था। 6 जनवरी को उदय ने गुढ़ियारी थाने में आकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी पत्नी की खोजबीन कर रही थी, इसी बीच उदय ने खुदकुशी की है।

जानकारी के अनुसार पत्नी के बच्चों को लेकर जाने के बाद से उदय लगातार परेशान चल रहा था। इस बीच उसने पत्नी के बारे में ससुराल और रिश्तेदारों से भी जानकारी ली लेकिन वह कहीं नहीं मिली। 7 जनवरी को उसकी पत्नी ने अपने मायके पर वीडियो कॉल किया। उसने बताया कि वह सुरक्षित है और उसकी चिंता न करें। उसने अपने पति को भी यही कहने के लिए फोन किया था।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button