छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बोले फार्म गलत भरेंगे तो रद्द होगा ही

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का बयान सामने आया है। किरण देव ने कहा कि, कांग्रेस लोकतंत्र पर कितना विश्वास करती है पूरा देश जानता है। फॉर्म गलत भरेंगे गलत जानकारी देंगे तो फॉर्म रिजेक्ट ही होगा। कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है इसलिए अब इसमें राजनीति करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नगरी में भाजपा कार्यकर्ताओं के बवाल पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, जांच पड़ताल के लिए वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की है। बाहरी तत्वों का समावेश हो सकता है। ठश्रच् में कभी ऐसा नहीं होता है। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कहा कि, यह विशुद्ध रूप से कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है। हर चुनाव के पहले बीजेपी ऐसे सम्मेलन करती है।

Related Articles

Back to top button