छत्तीसगढ़भिलाईविविध ख़बरें

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन घोषित की भिलाई जिला भाजपा की कार्यकारिणी

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और संगठन मंत्री पवन साय की सहमति के बाद जिला अध्यक्ष भिलाई पुरूषोत्तम देवांगन ने पदाधिकारी की सूची जारी कर दी है। इस कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष दो महामंत्री एवं 06 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा मीडिया प्रभारी सोशल मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल में भी नियुक्ति की गई है। इस कार्यकारिणी में जहां पार्टी के अनुभवी और वरिष्ठ चेहरों को स्थान मिला है, वहीं कई युवा, ऊर्जावान और जमीनी कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

नई कार्यकारिणी में वैशाली नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रिकेश सेन का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है। संगठन की नई सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं जो विधायक सेन के करीबी और भरोसेमंद कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह टीम विधायक रिकेश सेन के संगठनात्मक नेटवर्क और क्षेत्रीय पकड़ को और मजबूत करने का काम करेगी।

प्रमुख पदाधिकारी —

उपाध्यक्ष_ त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, चन्ना केशवलू, गोपाल कृष्ण वर्मा, चंद्रकांता माण्डले, और पूनम शुक्ला, महामंत्री_ मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी।

मंत्री_ विनोद सिंह, मनोज तिवारी, कुबेर शर्मा, पारस जंघेल, रश्मि सिंह, और भारती साहू, कोषाध्यक्ष_ शैलेन्द्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष_हेमंत देवांगन

कार्यालय, मीडिया और आईटी सेल टीम

कार्यालय प्रभारी_ योगेन्द्र सिंह कुशवाहा, सह कार्यालय प्रभारी_ तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री_ सचिन ताम्रकार, सह कार्यालय मंत्री_
राजेन्द्र सिंह, मदन सेन, प्रेम लाल साहू, प्रवक्ता
विजय सिंह, सुभाष शर्मा (नेहरूनगर), मीडिया प्रभारी_ सूरज जायसवाल, सह मीडिया प्रभारी_
रवि कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी टीम_
ज्ञान दास मानिकपुरी, रिंकू साहू, दीप पटेल, बॉबी चौहान, आईटी सेल संयोजक व सह संयोजक_ सुभाष शर्मा, जाकिर हुसैन।

करीब 10 महीने के विचार-विमर्श और राय-मशविरे के बाद बनी यह कार्यकारिणी अब भिलाई भाजपा को नई दिशा और ताकत देने को तैयार है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस टीम के गठन से भाजपा भिलाई अब चुनावी मोड में सक्रिय हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button