बस्तर आईजी ने कहा बारिश में भी नहीं रुकेगा नक्सल विरोधी अभियान, हमारे टारगेट पर कई बड़े नक्सली

जगदलपुर। देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन रखी है। जिसको लेकर सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है। बीते एक वर्ष में अब तक बसवराज समेत कई बड़े नक्सलियों को मार गिराया गया है।
शनिवार को बस्तर आईजी सुंदरराजन पी. ने बताया कि, बारिश के समय में सुरक्षाबल कैम्पों में वापस आ जाते थे और नक्सल ऑपरेशन रुक जाता था। लेकिन इस बार बरसात के मौसम में भी नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि, मानसून के दौरान हमारा एंटी नक्सल अभियान जारी रहेगा। बारिश के मौसम में भी हमारे सुरक्षाबल माओवादियों की बटालियन को टारगेट करेंगे। हमारे ऑपरेशन से माओवादियों की बटालियन का संख्या बल कम हुआ है।

पूरे देश मे माओवादियों की एक ही बटालियन है। इस बटालियन के मुखिया हिड़मा के बाद कमान सम्हाले बरसा देवा भी पुलिस रडार में है। मानसून के दौरान विशेष अभियान में माओवादियों की यह बटालियन खत्म होगी और माओवादी लड़ाके अब मानसून में चैन से नहीं रह पाएंगे।



