अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़
मोटर पंप पर नहा रही महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में होली पर हुड़दंग की एक बड़ी हैरान कर देने वाली घटलना सामने आई है। यहां मोटर पम्प के पास नहा रही महिलाओं के साथ 9 हुड़दंगियों ने छेड़छाड़ और मारपीट की।
जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के देवरबीजा चौकी क्षेत्र के ग्राम रौद्रा में होली खेलने के बाद महिलाएं नहाने गईं थीं। तभी अचानक कहीं से 9 हुड़दंगी वहां पहुंच गए। उन्होंने नहा रही महिलनाओं से न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि, विरोध करने पर परिजनों के साथ अश्लील गाली लगौच और मारपीट भी की। इस दौरान मारपीट में 2 लोंगो के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
इस मामले की पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नही हुईं तब सैंकड़ो ग्रामीणों ने देर रात पुलिस चौकी देवरबीजा का घेराव कर दिया। तब पुलिस होश में आई और देर रात 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य 5 आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।