राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग

घटना स्टेशन के चौथे नंबर प्लेटफॉर्म पर हुई तीन एसी बोगियां पूरी तरह जल गईं

विशाखापट्टनम l छत्तीसगढ़ के कोरबा से विशाखापट्टनम पहुंची कोरबा एक्सप्रेस (18517) ट्रेन की बोगियों में अचानक से आग लग गई. यह घटना स्टेशन के चौथे नंबर प्लेटफॉर्म पर हुई, तीन एसी बोगियां पूरी तरह जल गईं हैं. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

रेलवे अधिकारियों ने शुरू में पाया कि यह दुर्घटना B7 बोगी के शौचालय में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई. नतीजतन, B7 बोगी पूरी तरह जल गई, जबकि B6 और M1 बोगियां बोगियां आंशिक रूप से जल गईं हैं,.

गनीमत यह रही कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

Related Articles

Back to top button