अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़भिलाई

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावना आहत करने वाला वीडियो वायरल करने के मामले में नजरुल खान गिरफ्तार

भिलाई। छावनी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने तथा हिंदू धर्म के लोगों के विरुद्ध अपमानजनक एवं भड़काऊ शब्दों का प्रयोग करते हुए आपसी वैमनस्य फैलाने का प्रयास करने वाले आरोपी नजरुल खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शिव दुर्गा हनुमान मंदिर के पास शास्त्री मार्केट पावर हाउस भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग निवासी दीपक कुमार कुलकर्णी, 31 वर्ष ने छावनी थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उसके व्हाट्सएप पर एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें केम्प 1 निवासी नजरूल खान द्वारा हिंदू धर्म के लोगों के विरुद्ध अपमानजनक एवं भड़काऊ शब्दों का प्रयोग करते हुए धार्मिक भावनाएं आहत करने तथा आपसी वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 299 बीएनएस एवं 67A आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान गवाहों के कथन लेखबद्ध कर तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने उक्त कृत्य स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को विधिवत गवाहों की उपस्थिति में जप्त किया गया। प्रकरण अजमानतीय होने से आरोपी को गुरुवार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना छावनी की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकगण द्वारा तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं आरोपी की पतासाजी में सक्रिय भूमिका निभाई गई।

Related Articles

Back to top button