छत्तीसगढ़

अवैध शराब विक्रेताओं द्वारा महिलाओं से की गई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के वार्ड 13 मंगला धुरीपारा में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। होली के दिन शुरू हुए मामूली विवाद ने बड़ी लड़ाई का रूप ले लिया था, जिसमें महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद महिलाओं ने एसपी कार्यालय का घेराव किया था। अब पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज FIR के आधार पर गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

गौरतलब है कि बिलासपुर में होली के दिन रंग लगाने के दौरान युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया था। इस दौरान लाठी-डंडो से मारपीट की गई, जिसका वीडियो भी सामने आया। इस हमले में करीब आधा दर्जन युवक घायल हो गए थे। हमले के दूसरे दिन शनिवार को बदला लेने के लिए फिर से झगड़ा हुआ, जिसमें महिलाओं ने युवकों पर लाठी बरसाई। इस घटना में कुछ महिलाओं को भी चोट लगी है। घटना के बाद महिलाएं ट्रैक्टर में सवार होकर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। इस दौरान कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए रात में SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था। हालांकि अब पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि मंगला के धुरीपारा में रंगोत्सव पर्व पर युवकों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। उनके बीच विवाद हो गया था। इस दौरान बदमाशों ने दूसरे पक्ष के युवकों पर जमकर लाठी-डंडे चलाए।

मामले में घायलों ने हमलावरों के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस को हमलावरों को खदेड़ना पड़ा था। वहीं केस दर्ज कर हमलावर युवकों की तलाश शुरू की थी। हालांकि पुलिस ने घटना में शामिल कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button