विविध ख़बरें

जादू टोना के शक में हेड कांस्टेबल सहित परिवार के 5 लोगों की हत्या

सुकमा। सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में हेड कॉन्स्टेबल के पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया। ग्रामीणों ने हेड-कॉन्स्टेबल समेत परिवार के 5 लोगों को लाठी-डंडे से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। लोगों ने लाठी डंडा और धारदार हथियारों से भी हमला किया। जिसके बाद मौके पर उन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है।

बताया जा रहा है कि, इटकल गांव के रहने वाले कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है। घटना के पीछे प्रमुख कारण जादू-टोना का संदेह था।

कुछ ग्रामीणों का मानना था कि परिवार किसी प्रकार के तांत्रिक कर्म कर रहा था, जिससे उन्हें व्यक्तिगत नुकसान हो रहा था। इसी बीच रविवार को गांव के 5 लोग उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों पर लाठी-डंडे से हमला करने लगे। बेरहमी से पिटाई के कारण पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जवान मौके पर गांव पहुंचे और सभी आरोपियों को भी पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि, जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

Shahin Khan

Editor, acn24x7.com

Related Articles

Back to top button